फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज ने प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर जमकर थिरके लोग, हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने लोगों को खूब हंसाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा लोक कलाकारों ने भी जमकर धमाल मचाया। संध्या का आरंभ अंकिता ने अपनी प्रस्तुतियों से किया। इसके बाद विनोद शर्मा, पुष्कर रंजन, दीप राज चांजटा, मनीशा चोपड़ा, विनोद रांटा, काकू चौहान ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद गद्दी नृत्य चंबा के कलाकारों ने खूब समा बांधा। हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग की प्रस्तुति ने सभी को जमकर हंसाया। इसके बाद इंडियन आइडल फेम गीता भारद्वाज ने तेरी बातों ने ऐसा जादू किया.., पतली कमरिया बोले.., ..बोलो तारा रा रा.. सहित कई गीत पेश किए। लोक कलाकार हन्नी नेगी ने मेरी बेगमा.., ..हायो संज्जना, आमो लागा तेरे दांदो रा चाओ.., सहित की पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। संध्या की स्टार नाइट इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज के नाम रही। जट यमुना पगला दीवाना.., मैनु चढ़या डांस का भूत चढ़या.., बलम पिचकारी जो तूने मारी.., जैसे गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में मुनीश नंदन ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें