फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवी सिंह बने आजाद संगठन पूह मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले में तीन खंडों में आजाद संगठन ने तीनों मंडलों में कार्यकारिणी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसके तहत पूह ब्लॉक में पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगी की अध्यक्षता में पूह ब्लॉक आजाद संगठन का गठन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से स्पीलों के देवी सिंह को पूह ब्लॉक आजाद संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष अजय कुमार, गुलाब सिंह , कृष्ण चंद, ईश्वर सिंह और हरिकृष्ण जबकि महामंत्री महेंद्र सिंह , नरेंद्र सिंह, और मोती लाल को चुना गया है। सचिव की जिम्मेदारी गोवल चंद और राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष जिंगमेद को सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में लाल सिंह, पनवा दोर्ज, यशपाल, , रमेश, दिवान सिंह, दोर्ज, यशपाल, जसवंत, वुरेश, तनजिन, पूनम नेगी, विजय भंडारी, बबलू, अमृत लाल, हीरा बहादुर, भगवान रत्न, प्रवीन कुमार, नोरबू जंगमों, कर्मचेन, सुशील कुमार, राज कुमार, मंगल सिंह, शांति देव, जय नारायण , सोनू और जसवंत को शामिल किया गया है। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें