फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवताओं के मिलन से देवमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
देव आगमन के साथ देवता शेडकुड़िया महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



रोहडू। छौहारा क्षेत्र के अंतर्गत धगोली गांव मे देवता शेडकुड़िया महाराज की नवनिर्मित कोटी (मंदिर) की प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को आरंभ हो गया है। तीन दिवसीय समारोह में एक दर्जन से अधिक देवताओं के साथ हजारों की संख्या में देवलु पहुंचे हैं। समारोह में श्रीश्री 1008 गरीब दास महाराज भी विशेष रूप से भाग ले रहे हैं। रविवार को देव आगमन (संघेडा) रस्म के साथ प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। इस दौरान देवताओं का मिलन और देवलूओं के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर हुआ नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम तक देवलु वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य करते रहे। सोमवार को शिखा पूजन की मुख्य रस्म निभाई जाएगी। इसमें मंदिर के छत पर विधिवत रूप से पूजा- अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह में जिगाह नाली के प्रमुख देवता जाबल नाराण, रामणी नारायण, गोक्सी नारायण, देवता महादेव पुजारली, देवता शेडकुड़िया हांउचली, शैडकुड़िया गांवसारी, शेडकड़िया कुडवाणी, देवता पवासी कांथली, देवता पवासी मंगयारी और परशुराम गुम्मा अपने खूंद (देवलुओं) के साथ विशेष रूप से शामिल हुए हैं। मंदिर कमेटी धगोली के मोतमीन बालक राज शर्मा ने बताया कि देवता शेडकुड़िया महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आरंभ हो गया है। रविवार को देवताओं का आगमन धगोली में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें