संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। हर मनुष्य का जीवन अनमोल है और सभी का जीवन सिर्फ हमारे लिए ही नहीं है बल्कि इस देश, समाज और परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देऊगी में सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया करते हुए यह बात समझाई गई। स्कूल प्रभारी प्रताप जोशी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा उपायों के प्रयोग से सड़क हादसों की रोकथाम और बचाव किस प्रकार किया जाए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस थाना निरमंड प्रभारी मनदेव शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और समाज के सभी लोगों को इस बारे में व्याप्त जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य आरक्षी वेली राम, आरक्षी राम सिंह और स्कूल प्रभारी प्रताप सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।