फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा ने चार सड़कों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कें बनने से पंचायत के सैकड़ों लोग होंगे लाभान्वित, जताई खुशी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने वीरवार को ग्राम पंचायत शील के अंतर्गत एक किलोमीटर लंबी भरांटा, दो किलोमीटर लंबी शीघाट-पनेठी, दो किलोमीटर लंबी शील-शावनगी वाया छोटा शील और दो किलोमीटर लंबी शील-शावनगी-मानदला सड़क का लोकार्पण किया। मार्ग से पंचायत के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के प्रति प्रदेश सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। लोकार्पण के बाद मोहन लाल ब्राक्टा ने ग्राम पंचायत शीलघाट में जनसमस्याओं को भी सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, शील पंचायत प्रधान ईश्वर सिंह भोलटा, महिला कांग्रेस महासचिव वीना शर्मा, निरंजन चौहान, नरेश शर्मा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता परवेश चौहान, सहायक अभियंता अनिल पथिक और कनिष्क अभियंता जगदीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें