फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संत निरंकारी मिशन बाऊटी नाला क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। गुरु पूजा दिवस पर रविवार को संत निरंकारी मिशन शाखा रोहड़ू ने अमृत परियोजना के तहत बाऊटी नाला में रास्तों और जल स्रोत की सफाई की। अभियान का शुभारंभ वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपिका चंदेल ने किया। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण और जल के बिना जीवन असंभव विषय पर जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि जल के अभाव के कारण ही विश्व युद्ध होने की आशंका है। कार्यक्रम में इकाई के संयोजक कृष्ण सिंह फिष्टा अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज द्वारा आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए जीवन में अनेक कार्य किए गए। इनमें स्वच्छता और पौधरोपण अभियान का प्रमुख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें