संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली के वर्तमान सत्र 2022-24 में 36 प्रशिक्षुओं ने टेट, सीटेट, नेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रशिक्षुओं को 2,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्या सीमा भारद्वाज ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्थान हमेशा से ही छात्रों को ऐसे शैक्षिक और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर प्रदान करने के लिए वचनवद्ध है।