रोहडू। पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से दो पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक लूफाघाटी में खदराला की ओर से एक व्यक्ति बोरी ले जाते हुए देखा। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान जगदीश निवासी बजैशाल के रूप में हुई है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने इसकी पुष्टि की है।