फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मलबे में दबकर युवती की मौत, कार पर गिरीं चट्टानें, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत ग्राम पंचायत खशधार के तेलगा में वीरवार सुबह मकान के ऊपर भूस्खलन होने से एक युवती की मौत हो गई है। मलबे से शव को तलाश कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पुलिस चिड़गांव में हेमराज ने सूचना दी कि उनके बगीचे मे नेपाली चौकीदार रहते हैं।
विज्ञापन


वीरवार सुबह भारी बारिश होने के कारण बगीचे में नेपाली चौकीदारों के मकान के पास भूस्खलन हो गया है। इसमें नेपाली मूल की युवती मलबे में दब गई है। सूचना पर पुलिस थाना चिड़गांव से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची औ शव को मलबे से निकाला। वहीं जुब्बल में सुबह करीब 8:30 बजे कुड्डू और सनैल के बीच ढांगु ढांक में भूस्खलन होने के कारण कार दब गई है। कार में कुलदीप, यशवंत और महेन्द्र सिंह सवार थे। गनीमत रही कि हादसे का आभार होने से सभी कार से बाहर निकल गए। इस हादसे में तीनों को चोटें आई हैं। कार पत्थरों में दब कर पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें