फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिनेश रोहडू और धर्मेंद्र बने चिड़गांव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रोहडू इकाई की नई कार्यकारिणी
विज्ञापन
रोहड़ू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड रोहड़ू के चुनाव मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह रोहड़ू और चिड़गांव तहसील कार्यालय परिसर हुए। चुनाव में आम सहमति से खंड रोहड़ू से दिनेश ठाकुर लोक निर्माण विभाग और चिड़गांव से धमेंद्र माल्टू को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा दीपेंद्र शर्मा राजस्व विभाग को रोहड़ू इकाई का महासचिव और मनोज नेगी जल शक्ति विभाग को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अध्यक्ष और निर्वाचित कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड चिड़गांव इकाई के चुनाव में ओम प्रकाश जल शक्ति विभाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील राजस्व विभाग को उपाध्यक्ष, नरेंद्र चौहान वेलफेयर ऑफिस को महासचिव, विद्या प्रकाश जल शक्ति विभाग को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा आगामी बैठक में शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों को विश्वास में लेकर हर विभाग से पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

चुनाव में विभिन्न विभागों से कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संयोजक नित्यानंद शदाट ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को विश्वास में लेकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। चुनाव प्रभारी कुशाल शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए सकारात्मक पहल करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। चुनाव के दौरान कुलदीप सिंह, हेमराज शर्मा, सुदेशानंद शर्मा, धीरेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, दिनेश कुमार ठाकुर, कपिल मेहता, कंवर शर्मा, गुलट राम, पंकज चौहान, राजेश कुमार, सत्यदेव, वीना कालटा, सुषमा शर्मा और मनोज नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें