फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पटसारी में ढांक से टकराई बाईक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटकोटी से रोहड़ू जाते समय पटसारी के समीप हुआ हादसा, एक घायल को आईजीएमसी किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल पुलिस थाना के अंतर्गत पटसारी में मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर के समय मोटरसाइकिल हाटकोटी से रोहड़ू की ओर जा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। पटसारी के समीप बाइक ढांक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई है जबकि दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। मृतक युवक की पहचान सिद्धार्थ पुत्र सुरेंद्र चौहान गांव बुंछाना (रोहड़ू) के रूप में हुई है। रौनी पुत्र रमेश चौहान गांव बंछुना (राेहड़ू) गंभीर रूप से घायल हैं। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणाें की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें