फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला ने ब्रुआ को हराकर जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की के नाम रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, विनी को मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। गंगानगर क्लब बोनिंग सारिंग की ओर से आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला के नाम रहा। खिताबी मुकाबले में देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला ने ब्रुआ डेड की टीम को हराया। खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला ने निर्धारित छह ओवर में 123 रन बनाए जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रुआ की टीम मात्र 72 रनों पर ढेर हो गई। वहीं छात्रा वर्ग में कल्पा गर्ल्स और रिकांगपिओ गर्ल्स टीम के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पा ने 53 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी रिकांगपिओ की टीम 42 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर विक्की को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विनी को मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राजा नेगी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विक्की नेगी को चुना गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 50,000 और उपविजेता टीम का 25,000 के इनाम से नवाजा। इस मौके पर गंगानगर क्लब बोनिंगसारिंग के अध्यक्ष आदर्श नेगी, उपाध्यक्ष राहुल नेगी, सचिव विवेक पुजारी, कोषाध्यक्ष अविनाश मेहता, वरिष्ठ सलाहकार जेपी नेगी, प्रधान कामरु पंचायत इंदु लक्ष्मी नेगी, प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, प्रधान थेमगारंग मनोहर नेगी और उपप्रधान दीप कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 80 टीमों ने दमखम दिखाया, जिसमें 76 छात्र वर्ग और 4 टीमें छात्रा वर्ग की शामिल रहीं। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि कामरू पंचायत के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह नेगी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त सूबेदार दीपक नेगी और उपप्रधान कामरू मुकेश नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें