फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुटुधार में रेत से लदा टिपर गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। उपमंडल के अंतर्गत कुटुधार में रेत से लदा टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1.15 बजे पेश आया,जब टिपर नंबर एचपी 63डी-3357 कुटुधार में स्टोन क्रशर से रेत लदकर रोहड़ू की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुटुधार में टिपर 250 फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में टिपर चालक आशीष (28) पुत्र देस राज निवासी गांव चिडोटी, तहसील चिड़गांव की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें