फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुराह स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुराह में मंगलवार को खंड स्तरीय विश्व मासिक धर्म स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य खंड निरमंड की स्वास्थ्य शिक्षिका मंजुला पंच केलाशनी ने छात्राओं को मासिक धर्म को लेकर जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को उनके स्वास्थ्य को लेकर जरूरी टिप्स भी दिए गए। इस दौरान विश्व मासिक धर्म स्वास्थ्य दिवस को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसमें अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग निरमंड खंड की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें