फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेसीबी एक्सवेटर ऑपरेटरों ने जाने सड़क सुरक्षा के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरथ पंचायत में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निथर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र की देहरा और नीरथ पंचायत में लुहरी हाइड्रो इलैट्रिक प्रोजेक्ट 210 मेगावाट पटेल इंजीनियरिंग नीरथ परियोजना पर वीरवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता शिविर का आयोजन किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा ने परियोजना में कार्य कर रहे जेसीबी एक्सवेटर ऑपरेटर छोटी और बड़ी वाहनों के चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चालक अगर सुरक्षित रहेगा,, तो उनके साथ जुड़ी जिंदगियां भी सलामत रहेगी। इस मौके पर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट की तरफ से बनी दो बुकलेट चालकों को वितरित की गई। बुकलेट में सड़क सुरक्षा के सारे नियम, जुर्माना और कई सड़क सुरक्षा से संबंधी जानकारी भी अंकित है। इस दौरान लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट पटेल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र कुमार अग्रवाल, आरटीओ रामपुर नरेश शर्मा, सुपरिटेंडेंट जसपाल नेगी, मैनेजर एचआर एडमिन सतीश ऐरी, एजीएम वाई के चोपड़ा, मैनेजर सुनील साहिनी, राजीव शर्मा, पंकज रहोटा और धर्मपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें