संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बड़ीधार में आंगनबाडी कार्यकर्ता, बोहटा, दुराह, न्युकुंदर, कोयल, बूंग, बिझडी, शठाल और रेउशल में सहायिका के पद खाली पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। 18 दिसंबर को एसडीएम निरमंड जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कार्यालय में स्क्रीनिंग की जाएगी। आवेदन भरने के लिए उम्मीदवार की आयु 18-35 वर्ष, संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे में शामिल होना चाहिए। इसके अलावा वार्षिक आय 50,000 इससे कम हो व न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर के कार्यालय में 8 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक जरूरी दस्तावेजों साथ कर सकता है।