फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 22 नवंबर को दिल्ली में प्रर्दशन करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रोहड़ू। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के तत्वाधान में देश के सरकारी कर्मचारी 22 नवंबर को जंतर मंतर दिल्ली में विशाल प्रदर्शन करेंगे। इसमें राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, रेलवे महासंघ, पोस्टल महासंघ, केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ, स्वायतशासी महासंघ, प्रतिरक्षा कर्मचारी महासंघ सहित विभिन्न संघों के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपन डोगरा ने बताया कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनपीएस के कारण सेवानिवृति पर कर्मचारी परेशानी में है। वह आर्थिक कठिनाई के कारण ठोकरें खाने को मजबूर हैं। एनपीएस में कर्मियों को रिटायरमेंट के बाद 1,800 से 4,000 मात्र पेंशन मिल रही है। इस कारण कर्मचारियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। देश के सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन सुविधा चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें