फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शाड़नू मेले में दिखी देव संस्कृति की अनोखी झलक

Sun, 16 Jun 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
निरमंड के बागीपुल में तीन दिवसीय वार्षिक शाड़नू मेले में देवताओं के बाहर से नाटी डालते लोग
विज्ञापन
निरमंड के बागीपुल में पारंपरिक वेश भूषा में लोगों ने डाली नाटी
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड विकास खंड के बागीपुल में वार्षिक शाड़नू मेले का आयोजन किया गया। मेले के अंतिम दिन लोगों को देव संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली। मेले में शरीक देवताओं की झांकी भागेश्वरी मंदिर से पूरे लाव लश्कर के साथ बागीपुल बाजार होत हुए बागीपुल स्कूल के खेल मैदान तक निकलला। यहां पारंपरिक वेश भूषा में एक भव्य नाटी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली। मेला कमेटी प्रधान ने बताया कि मेले के दौरान लोक नृत्य और महिला रस्साकसी प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ हिमाचली लोक गायक राज ठाकुर, नाटी किंग पीसी डोगरा और पूजा कश्यप मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्र के लोगों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

निरमंड के बागीपुल में तीन दिवसीय वार्षिक शाड़नू मेले में देवताओं के बाहर से नाटी डालते लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें