फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा झाकडी हाईड्रो परियोजना में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। एसजेवीएन अंतर परियोजना खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण में एनजेएचपीएस झाकड़ी में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ वॉलीबाल खेल मैदान झाकड़ी में मुख्यातिथि महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा विवेक भटनागर ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि विवेक भटनागर ने सभी टीमों से मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के आरंभ में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के बच्चों ने नाटी की मनमोहक प्रस्तुति दी। दो दिनों तक चलने वाली आंतर प्रोजेक्ट वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता में 5 टीमें भाग ले रही है। इसमें नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के साथ-साथ कॉरपोरेट हेडक्वार्टर शिमला, रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन, लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट और बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की टीमें शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें