फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसान आंदोलन के पक्ष में उतरी सीटू, किसान सभा और एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर, निरथ, बिथल, बायल और झाकड़ी में किया विरोध-प्रदर्शन, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सीटू, किसान सभा और एसएफआई ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके तहत रामपुर, निरथ, बिथल, बायल और झाकड़ी में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन में युवा किसान की हरियाणा पुलिस के दमन से हुई मौत सहित अबू धाबी में हो रहे विश्व व्यापार संगठन सम्मेलन के विरोध में विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सचिव अमित, उपाध्यक्ष रणजीत, किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम, सचिव पूर्ण ठाकुर, सह सचिव देवकीनंद और एसएफआई रामपुर एरिया कमेटी सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि सोमवार को अबू धाबी में डब्ल्यूटीओ का सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। यह प्रदर्शन इस सम्मेलन के विरोध में है क्योंकि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) भारत में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न देने, धन के रूप में लाभ को सीधे हस्तांतरित करके पीडीएस को वापस लेने के लिए मजबूर करने के लिए जिम्मेदार है। दोनों शर्तें किसानों, गरीबों, भारत की खाद्य सुरक्षा और संप्रभुता के लिए नुकसानदायक है। केंद्र सरकार और हरियाणा की खट्टर सरकार किसान आंदोलन को अलग-थलग करने और विभाजित करने, पंजाब के लोगों के बीच अलगाव पैदा करने, विभाजन का चुनावी लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों का गंभीर दमन किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस की कार्रवाई में पंजाब की खनौरी सीमा पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत से देशभर के किसानों और मजदूरों में भारी आक्रोश है। इसके अलावा किसान, श्रमिक, छोटा व्यापारी, युवा बेरोजगार सहित हर तबका सरकार से त्रस्त है। जनता में केंद्र की जनविरोधी नीतियों के प्रति खासा आक्रोश है। इस मौके पर हेमराज, भजन, कपिल, राकेश, सुनील, अजय भैक, विकास, हरीश, चंद्रपाल, राजपाल, परसराम, योगराज, चंद्रेश, भुवनेश, अमरीश, दयाल, देवराज, टेक चंद, मनिता और नीलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें