फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन मार्च को बच्चों को पिलाएं पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग अभियान के तहत 128 टीमों के 256 कर्मचारियों को करेगा तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में तीन मार्च को 0 से 5 वर्ष तक के 4,564 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 128 टीमों के 256 कर्मचारी तैनात रहेंगे। पूह में 1,050 बच्चे, निचार में 1,722, सांगला में 636 और रिकांगपिओ में 1,156 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। किन्नौर पल्स पोलियो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आवेश नेगी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। अभियान में 0 से 5 वर्ष के बच्चे पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे, इसके लिए 101 पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसमें रिकांगपिओ में 18, सांगला में 13, निचार में 36 और पूह में 34 बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के तहत 20 सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा दो मोबाइल टीम निचार और पूह में तैनात रहेंगी। अगर कोई बच्चा तीन मार्च को सफर में रहेगा तो चौरा के पुलिस बैरियर और दुबलिंग चेक पोस्ट में भी उन्हें दवा पिलाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की मांग उठाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि तीन मार्च को किन्नौर के चारों स्थानों पर 0 से 5 साल के 4,564 बच्चों को पोलियो की दवा पिलान के लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने परिजनों से अपील की कि इस दिन सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, जिससे वे स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें