फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डॉ. पूनम मेहता ने संभाला रिकांगपिओ कॉलेज का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। करीब पांच वर्ष के बाद ठाकुर सेन नेगी कॉलेज रिकांगपिओ को स्थायी प्राचार्य मिल गया है। मंगलवार को डॉ. पूनम मेहता ने अपना पदभार ग्रहण किया। यहां से पहले दीक्षा मल्होत्रा ने 2012 से 2013 में सिर्फ पांच महीने ही सेवाएं दी थी। डॉ. पूनम मेहता पंजाब के फाजिल्का की निवासी हैं। उन्होंने एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन चंडीगढ़-36 से ग्रेजुएशन की है और पोस्ट ग्रेजुएशन दर्शन शास्त्र पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है। डॉक्टरेट की उपाधि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से ही प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 1977 में पहली बार सहायक प्रोफेसर के रूप में संजौली कॉलेज शिमला में ज्वाइन किया। वह 1977 से 2005 तक संजौली कॉलेज में रहीं। इसके बाद शिमला के आरकेएमवी महिला कॉलेज में 2005 से 2008 तक सेवाएं दीं। 2008 से 2023 तक एलबीएस गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सरस्वती नगर जिला शिमला में सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें