संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य सिविल सप्लाई कारपोरेशन कर्मचारी संघ की शिमला इकाई ने कर्मचारियों को दीवाली बोनस देने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। शिमला इकाई के अध्यक्ष कुशाल चौहान, मुख्य सलाहकार रविंद्र ढाल्टा और दिनेश दत्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निगम के कर्मचारियों को दीवाली का बोनस दिया है। इसके लिए कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और निगम प्रबंधन का आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने में पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।