फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूर्ण आहुति के साथ काली माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। तहसील जुब्बल के तहत अंटी नंदपुर मार्ग पर अणु के समीप काला ढांक के काली माता मंदिर में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को देवता महासू अणु की उपस्थिति में संपन्न हुई। मंदिर में पूर्ण आहुति के बाद ग्रामीणों की ओर से यहां पर धाम का आयोजन किया गया। काला ढांक में मंदिर की स्थापना करीब पंद्रह साल पहले की गई थी। इसके बाद मंदिर में काली माता की पुरानी मूर्ति खंडित होने पर दोबारा नंदपुर पंचायत के लोगों ने नई मूर्ति की स्थापना की। सोमवार को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन अणु से देवाता महासू की पालकी पहुंची। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों लोगों ने काली माता और देवता का आशीर्वाद लिया। धाम संपन्न होने के बाद देवता वापस अणू मंदिर के लिए विदा हुए। मंदिर कमेटी के सदस्य राजेंद्र छाजटा ने बताया कि क्षेत्र में पहले से सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोगों की जानें गई है। इसके बाद यहां पर काली माता के मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर की स्थापना के बाद क्षेत्र में सड़क हादसे कम हुए हैं। मंदिर कमेटी के सदस्य भीम सिंह झोहटा ने बताया कि नंदपुर पंचायत के लोगों ने यहां सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें