तीन उम्मीदवार थे मैदान, एक उम्मीदवार नहीं मिला एक भी वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल की वार्ड संख्या छह में सदस्य पद के लिए हुए मध्यावधि चुनाव में शिव लाल भोटा ने 12 मतों से जीत दर्ज की है। चुनाव में शिव लाल भोटा, नवीन कुमार मेहता और आनंद प्रकाश चुनावी मैदान में थे। इसमें 114 मतदाताओं में से 94 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें शिवलाल भोटा को 53 मत मिले जबकि नवीन मेहता को 41 और तीसरे उम्मीदवार आनंद प्रकाश को एक भी मत नहीं मिला। निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने कहा कि सदस्य पद के तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे और शिवलाल भोटा 12 मतों से विजयी हुए। उन्होंने कहा नगर पंचायत के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं।