संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर अब ग्रामीण स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इन बैठकों के जरिये संगठन की मजबूती और लोकसभा चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए जा रहे हैं। इसके तहत रविवार को गौरा गोपालपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया गया। कांग्रेस जोर गौरा गोपालपुर की विशेष बैठक रविवार को आयोजित हुई। जोन प्रभारी देवी सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर मीडिया प्रभारी कंवर रिपु दमन मौजूद रहे। बैठक में गौरा गोपालपुर जोन के विभिन्न विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बहुत सी समस्याओं का कंवर रिपु दमन ने मौके पर ही निपटारा किया, जबकि अन्य कार्यों के लिए प्रशासन और सरकार से बात करने का उन्होंने आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायत प्रधान धारगौरा अजय राणा, उपाध्यक्ष सुरजीत कंटू, कृष्ण ठाकुर, केशु, बिहारी लाल खाची, पदम भाटिया, चिंतराम, श्याम लाल, जय सिंह, मदन शर्मा, कर्मदेव शर्मा, विनोद चौहान, ओमप्रकाश नेगी, दीवान पटियाल और गुलाब सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।