स्वागत संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत कुठेड़ के महिला मंडल सेवाबाग ने जिला कुल्लू दशहरे में आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता की रस्साकशी में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर नित्थर में लोगों ने महिला मंडल को बधाई दी है। महिला मंडल ने इससे पहले भी कई बार खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने महिला मंडल के सदस्यों की तारीफ की है। महिला मंडल सेवाबाग की प्रधान सोनू ठाकुर ने कहा कि महिला मंडल की सभी महिलाओं ने इसके लिए खूब मेहनत की है। इसमें सचिव सुनीता ठाकुर, बिना ठाकुर, रीता देवी, शीलू देवी, बिना देवी, सूरमा ठाकुर, तिलका देवी, शिल्मा देवी और संगीता देवी ने रस्साकशी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।