छूटे बच्चों को दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बारिश और बर्फबारी के बीच पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को रामपुर खंड में 5,030 नौनिहालों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। यह खुराक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिवर्ष पिलाई जाती है। खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डाॅ. आरके नेगी ने बताया कि रामपुर उपमंडल में 5,275 नौनिहालों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कुल 5,030 बच्चों ने पोलियो दवा पिला दी गई है। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि जो बच्चे छूट गए है, उन्हें दो दिनों के बीच घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का प्रयास है कि जल्द भारत देश को संपूर्ण पोलियो मुक्त देश घोषित किया जाएगा।