फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यज्ञेश्वर मंदिर के लिए ग्रामीणों ने भूमि की दान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर परिसर का होगा विस्तारीकरण, धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत के आराध्य देवता नृसिंह स्वामी यज्ञेश्वर महाराज मंदिर के विस्तारीकरण लिए ग्रामीणों ने भूमिदान की है। ग्रामीणों ने करीब 15 बिस्वा भूमि दान की है। सोमवार को मंदिर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। शिंगला पंचायत के प्रधान राजकुमार गौतम ने बताया कि मंदिर परिसर के विस्तारीकरण को लेकर गांव के कुछ लोगों ने मंदिर कमेटी को भूमि दान की है। अब मंदिर परिसर के विस्तारीकरण से जहां धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करवाने में सुविधा मिलेगी, वहीं भंडारे के आयोजन में भी दिक्कतें नहीं आएंगी। मंदिर कमेटी सहित अन्य ग्रामीणों को भी परिसर के विस्तारीकरण का लाभ मिलेगा। मंदिर कमेटी ने भूमि दान करने वाले व्यक्तियों का आभार जताया है। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष पूर्ण चंद, योगराज गौतम, कृष्ण कुमार शर्मा, रमेश चंद, मेहर चंद गौतम, खेम भारद्वाज, अश्वनी गौतम और त्रिलोक भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें