संवाद न्यूज एजेंंसी
दलाश (कुल्लू)। कोफर में सीरीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता 52 टीमें भाग ले रही हैंं। क्लब के प्रधान दुशांत परमार ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी को नशा छोड़ खेल खेलो मुहिम से जोड़ना है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर कारोबारी प्रदीप चौहान और सुरजीत चौहान ने किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार मिलेगा।