देव समाज से जुटे लोगों ने प्रशासन और पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबे समय से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर रामपुर क्षेत्र के देवी-देवताओं के अपमान को लेकर देव समाज में भारी रोष है। इसके साथ ही लोगों ने भी चिंता जताई है। देव समाज ने इस घटना की घोर निंदा की है। बुशहर देव समाज के समूह में इस तरह की दो पोस्ट सामने आई हैं। इसमें देवताओं की मूर्तियों के साथ अपमानजनक व्यवहार की बात सामने आई है। इसको लेकर की गई टिप्पणियों को भी भी लोगों ने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बुशहर देव समाज समिति रामपुर और ननखड़ी के प्रधान प्यारे लाल परशेटका, सचिव बहादुर लाल शर्मा और कोषाध्यक्ष केदार सिंह ने प्रशासन से मांग की कि जिन्होंने देवी-देवताओं के मूर्तियों को अपमानित किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस समंबंध में लोगों ने डीएसपी रामपुर को भी ज्ञापन भी सौंपा।