फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एरियर और महंगाई भत्ता जारी करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की मासिक बैठक मांगों पर की गई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की मासिक बैठक सोमवार को पंचायत समिति हाल रामपुर में आयोजित की गई। बैठक में बैठक में संघ की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर संघ अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। बैठक में 2022-23 आय- व्यय को संघ के कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार शर्मा ने पेंशनरों के समक्ष पेश किया। बैठक के दौरान पेंशनर्स कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष सुदामा राम ने बताया कि 17 दिसंबर को राज्य पेंशनर्स कल्याण संघ के सौजन्य से प्रदेश स्तर पर सोलन में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फंड जमा करने और अन्य मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष सुदामा राम ने बताया कि एरियर और महंगाई भत्ता अभी तक प्रदेश सरकार ने पेंशनरों को नहीं दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जल्द एरियर और महंगाई भत्ता जारी करें। इस दौरान रामपुर संघ अध्यक्ष सुदामा राम, कृष्ण कुमार शास्त्री, वीर सिंह कपूर, अमोलक, पीएल नेगी और गोपाल मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें