फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें जल्द पूरी करे प्रदेश सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर संघ कोटगढ़ खनेटी इकाई की बैठक में मांगों को सदस्यों ने उठाया। इसमें लंबे समय से मांगें पूरी न होने पर पेंशनरों ने चिंता जताई। बैठक रामलाल आजाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोटगढ़-खनेटी इकाई के अध्यक्ष सुंदर सिंह कंवर, रामलाल आजाद, रणजीत सिंह और आरडी सरकैक ने अपने विचार रखे। बैठक में जल्द संशोधित पेंशनर के एरियर का भुगतान करने की मांग भभी उठी। वहीं एक जनवरी, 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों की नेशनल पे फिक्सेशन शीघ्र देने, एक जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का एरियर का भुगतान शीघ्र करने और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर रोष जताया गया। इकाई ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है, जिससे वे महंगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें