फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को सिखाए बागवानी के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में सेब की काटछांट और पोषण पर व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में सोमवार को बागवानी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय सेब की काटछांट और पोषण रहा। इस अवसर पर स्थानीय प्रगतीशील बागवान पंकज नेगी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार जिस्टू ने की। बागवानी कार्यक्रम का आयोजन 21 दिसंबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न बागवानी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बागवानी के गुर सिखाए जाएंगे। बागवान पंकज नेगी ने अपने व्याख्यान में प्रूनिंग कब क्यों और कैसे की जाए, इस पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रूनिग और पोषण से ही पेड़ गुणवक्ता युक्त फल देने में सक्षम होता है। पौधे की काटछांट इस तरीके से की जाए कि पेड़ को पूरे वर्ष धूप प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि धूप न लगने से पेड़ को बीमारियां घेर लेती है। उन्होंने मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने के भी उपाय बताए। इसके अतिरिक्त उन्होंने खादों का अधिक प्रयोग न करने की सलाह भी दी। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. जोगिंद्र सिंह दुल्टा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें