फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शाह जेड टीम ने अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की 30 और छात्राओं की 10 टीमें प्रतियोगिता में दिखा रहीं दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में शहीद पवन धंगल पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शहीद पवन धंगल के पिता शिशुपाल धंगल ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। शहीद पवन धंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 30 टीमें और छात्रा वर्ग की 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच जेपीसी ज्यूरी और मझोली-टिप्पर स्कूल के बीच हुआ। इसमें मझोली-टिप्पर ने जेपीसी ज्यूरी को 2-0 से हराया। दूसरा मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्यूरी के बीच खेला गया। इसमें किन्नू की टीम ने ज्यूरी को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। छात्र वर्ग में पहला मैच महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला और शाह जेड टीम के बीच खेला गया। इसमें शाह जेड ने कोटला की टीम को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। क्लब के उपप्रधान आयुष नेगी ने कि बताया वॉलीबाल बॉयज प्रतियोगिता की विजेता टीम को 60,000 नगद और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। छात्रा वर्ग की विजेता टीम को 7,000 और उपविजेता को 3,500 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। 26 मई को महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इसमें विजेता टीम को 5,000 और उपविजेता टीम को 2,500 रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अजय नेगी, सचिव दिग्विजय गौतम, कोषाध्यक्ष दिग्विजय नेगी, देवेंद्र, गौरव, अभिषेक, निशांत, हितेष और रोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें