फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कीह गोंपा में छम नृत्य से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध जयंती विशेष कार्यक्रम का आयोजन, भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की स्तुति की पेश
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक ने लामाओं और लोगों को दिलवाई मतदान की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल स्पीति)। विश्व प्रसिद्ध कीह बौद्ध विहार गोंपा में वीरवार को बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लामाओं ने बुद्ध की वंदना करते हुए उनको याद किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त काजा राहुल जैन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने भगवान महात्मा बुद्ध की मूर्ति पर फूल और खतक अर्पित करके वहां पर मौजूद लोगों को बधाई दी। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने धार्मिक छम नृत्य पेशकर लोगों को मनोरंजन किया। इसके अलावा कीह गांव के लिए महिला मंडल सदस्यों ने कीह गोंपा के प्रांगण में खूबसूरत पारंपरिक नृत्य पेश किया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मठ के नन्हें भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की स्तुति पेश की। इस मौके पर आमंत्रित विशेष अतिथि सुरेश नंदनवर चुनाव पर्यवेक्षक का लामाओं और लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों को बौद्ध जंयती की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें