फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी में प्रशिक्षु नर्सों ने रोगियों को बताए अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्व राेगी दिवस पर खनेरी अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एमएस खनेरी डॉ प्रकाश डरोच बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षु नर्साें को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस की महत्ता बताई। वहीं कार्यक्रम में प्रशिक्षु नर्साें ने मरीजों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने अस्पताल में तीमारदारों को भी रोगी की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। एमएस डॉ प्रकाश डरोच ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य रोगी सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और रोगी क्षति को कम करने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस मौके पर मेट्रन गीता कौशल, यमुना नेगी, पीएनओ मधु गौतम, वार्ड सिस्टर और स्टाफ नर्स सहित प्रशिक्षु छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें