फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजहित के कार्य में स्वयंसेवियों की भूमिका अहम : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में हरदेव सिंह नेगी डिविजन मैनेजर फॉरेस्ट वर्किंग डिविजन रामपुर रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज हित के कार्य में स्वयंसेवियों की भूमिका का अहम है। उन्होंने स्वयंसेवियों का मनोबल बढ़ाया और जीवन में कठिन परिश्रम कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद शाक्य और ममता कायथ ने शिविर की जानकारी प्रदान की।

मंच का संचालन ललित छट्टू ने किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य नेकराम, अशोक मेहता, सुनील मेहता, तिलक शर्मा, बीके शर्मा, अनिता ठाकुर और कविता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें