फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएसएस शिविर में प्रस्तुतियों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर एनएसएस शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से एनएसएस शिविर शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। यह शिविर 22 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य जयंती धीमान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम और अनुशासन की सराहना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पीपी दुल्टा ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए योजना का महत्व और छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। भूमिका, सुहासिनी, नैंसी, आस्था, श्रुति, सुनिधि, शिवानी, सिमरन और तान्या सहित अन्य छात्रों ने पहाड़ी नाटी डालकर खूब तालियां बटोरीं। अंजलि नेगी और प्रतिभा ने एकल सोलो डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। आंचल, महक, कशिश, अदिति, हर्षिका और अंजलि ने नृत्य से वाहवाही लूटी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक कृष्णा नेगी, राकेश गौतम, प्रियंका गुप्ता, आरएल मेहता, एमआर कपूर एसएस टैगोर और पुष्पा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें