फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली में विद्यार्थियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोगली (रामपुर बुशहर)। रानी रत्ना कुमारी मेमोरियल उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर 5 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा। शिविर में 27 स्वंयसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, परिसर ब्यूटीफिकेशन, प्लास्टिक और कचरा साफ किया जाएगा। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में सफाई और जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा। प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी और शिविर को सफलता पूर्वक चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी नेगी उपप्रधानाचार्य दिनेश भलुनी, बिंदु कश्यप, नारायण सिंह लकटू, सुधीर, रोहटा, तिलक कायथ, प्रदुमन मेहता और अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें