हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन के दम पर हासिल किया मुकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के लोक नृत्य दल ने बेहतरीन प्रस्तुति से यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लोक शिक्षण संचालन स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में किया गया। महोत्सव में देश के 22 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के 500 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राेहड़ू की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य दल का नेतृत्व प्रधानाचार्य उत्तमचंद ने किया। दल में प्रवक्ता मंगलेश समर, पूनम शर्मा, देवी शरण, जगदीश चौहान भी शामिल रहे। छात्राओं में काजल, महक, मोनालिसा, पायल, कृतिका, आयुषी, आवृत्ति, साक्षी, वासवी, वंशिका भारती, ऋतुल शर्मा, कृतिका शर्मा, कनक लोक नृत्य दल का हिस्सा रहीं। शिक्षा विभाग के जिला उपनिदेशक लेखराज भारद्वाज ने भी उपलब्धि के लिए टीम का स्वागत किया। मंगलवार को लोक नृत्य दल का रोहड़ू पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य उत्तम चंद ने बताया कि उपविजेता का खिताब जीतना गर्व का पल है।