फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ वीरवार को हुआ है। शिविर में राजकीय महाविद्यालय चौपाल की प्रधानाचार्य कन्या नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में स्कूल के 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर में प्रभारी सतपाल नेगी और सहप्रभारी रचना डोगरा ने कहा कि शिविर में स्वच्छता अभियान, साक्षरता, नशा निवारण, पर्यावरण और आपदा से निपटने के लिए नगरवासियों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक दो दिवसीय यात्रा पर चूड़धार भी जाएंगे और वहां और रास्ते में पड़े कचरे की सफाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें