आरपीएस स्कूल में सालाना समारोह का आयोजन, मेधावी नवाजे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनारसा के प्रधानाचार्य बीएस वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे जबकि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शीला भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्कूल प्रबंध निदेशक कृष्ण ठाकुर और प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। विद्यार्थियों ने पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, किन्नौरी और पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों ने सोशल मीडिया, दसवीं कक्षा के छात्रों ने संस्कार थीम पर पर नाटक की प्रस्तुति दी। आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों ने फनी डांस पेश किया। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। मुख्यातिथि ने वर्षभर की खेलकूद, शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को नवाजा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासक शकुंतला, पिंगला, दीपिका, अंजू मेहता, अमिता, रूपा, रंजना, स्मृति, सुनीता, प्रतिभा और पंकज सहित अन्य मौजूद रहे।