संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत देहरा और नित्थर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। यात्रा में नित्थर के लोगों ने बड़ी संख्या भाग लिया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इसमें नित्थर के कई महिला मंडलों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की निशुल्क बीपी और शुगर की जांच की गई साथ ही उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। इसके अलावा डाक विभाग ने लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए। स्वास्थ्य निरीक्षण में नित्थर के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दिलीप ठाकुर ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र की योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है। इस मौके पर महिला मोर्चा आनी अध्यक्ष चमेलू देवी ठाकुर, महामंत्री भाजपा मंडल नरोत्तम ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।