फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध, सेब सीजन में बहाल रखना बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी बरसात से क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों मार्ग अवरुद्ध हैं। इस वजह से लोक निर्माण विभाग के लिए मानसून के मौसम में सेब सीजन के लिए सड़कों को बहाल रखना चुनौती बन गया है। भारी बरसात से अभी तक लोक निर्माण विभाग निरमंड डिवीजन के तहत करीब 32 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

इसमें आनी विस क्षेत्र की 56 सड़कें प्रभावित हुई हैं। इनमें से 580 किलोमीटर ग्रामीण जबकि 80 किलोमीटर एमडीआर सड़कें शामिल हैं। अधिकतर ग्रामीण सड़कें जहां बारिश के चलते बाधित हैं। वहीं ग्रामीण सड़कों को बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। अगर ऐसी ही बरसात रही तो विभाग के लिए सड़कों को खुला रखना मुश्किल हो जाएगा। इसकी मार क्षेत्र के बागवानों पर पड़ेगी।
विज्ञापन


आनी और निरमंड क्षेत्र में सेब सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में जहां भारी बरसात की वजह से जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं समय रहते ऐसी सड़कों को बहाल करना लोनिवि के लिए भी आसान नहीं है। क्षेत्र में भारी बारिश से दलाश, नित्थर, रघुपुर और निरमंड के बागीपुल और अरसू सहित अन्य कई सड़कें शामिल हैं, जहां भूस्खलन से डंगे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अड्डा इंचार्ज आनी रमेश गुप्ता ने बताया कि आनी के गुगरा के साथ सड़क अवरुद्ध हैं। बानीगाड़ से आगे, राणाबाग से आगे, खैनवीकैंची से आगे, दलाश सड़क चेउवा कैंची के पास बंद है। नित्थर सड़क कंडागई के पास और दुराह से आगे बंद है। नित्थर रामपुर वाया कोयल मार्ग सहित कई सड़कें बंद रहने से बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि सड़कों को बहाल करने के लिए 26 मशीनें जगह-जगह तैनात की गई हैं। बरसात से आनी और निरमंड उपमंडल की 56 सड़कें प्रभावित हुई हैं। सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें