फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आराध्य देव जोगेश्वर महादेव को ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों लोगों ने आराध्य देव के समक्ष टेका माथा, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में दो दिनों तक आराध्य देव जोगेश्वर महादेव कार्यक्रम के दौरान विराजमान रहे। सोमवार को ग्रामीणों ने आराध्य देव को नम आंखों से विदा किया। जब महादेव नित्थर पहुंचे तो उस समय मूसलाधार बारिश हो रही थी और उन्होंने मंदिर की तरफ प्रस्थान किया तो नजारा मनमोहक था। देवता साहिब को लोगों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों देवलू और कारकुन मौजूद रहे। खासकर दलाश क्षेत्र में जिन महिलाओं का मायका है, उनमें अपने ईष्ट देव के दर्शनों के लिए काफी उत्सुकता देखी गई। देवता साहिब के घर वापसी के समय इन महिलाओं की आंखें भर आईं। वहीं लोगों का महादेव के दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। देवता साहिब का रथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर नित्थर बाजार से होते हुए निकला तो देव नृत्य का नजारा मनमोहक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें