फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पलेही पंचायत के लोग बिजली के अघोषित कटों से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले, थोड़ी सी हवा चलने पर पसर जाता है अंधेरा, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत पलेही में इन दिनों लोग बिजली के अघोषित कटों से परेशान हैं। क्षेत्र के लोग कई बार इस समस्या को लेकर प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या से लोगों को निजात नहीं मिली है। क्षेत्र में शनिवार शाम से रविवार सुबह तक बिजली गुल होने से लोग अंधेरे में रहने पर मजबूर हुए। इससे पलेही पंचायत के आधा दर्जन गांव के हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विकास मेहता, योगराज ठाकुर दिवेश ठाकुर, रमन और हरीश मेहता सहित अन्य लोगों का कहना है विद्युत बोर्ड सब डिविजन नित्थर जो लाइन नित्थर से पलेही पंचायत के लिए जाती है, उसको कई महीनों से दुरुस्त नहीं कर पा रही है। इससे हर दिन यह समस्या आ रही है। महिलाओं का कहना है बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह समस्या अब इतनी गंभीर हो गई कि ग्रामीण अब विभाग के कार्यालय के आगे प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए। पंचायत प्रधान पलेही सुषमा ने बताया कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन विभाग ने अभी तक समस्या का हल नहीं की है। सब डिविजन नित्थर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता भूषण ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी होने से दिक्कतें हो रही हैं। जल्द मस्या का हल निकाला जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें