संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दशहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रामपुर के स्वयंसेवकों ने निरमंड नगर में गणवेश पहनकर पथ संचलन किया। इस दौरान रामलीला मैदान में लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी गईं। यह पथ संचलन निरमंड के बस अड्डे से पूरे निरमंड नगर की गलियों से होते हुए रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुआ।