फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहन में दो दिवसीय दशहरा मेले का शुभारंभ, 20 देवी-देवता ने की शिरकत
विज्ञापन

भगवान रामचंद्र की जय घोष से गूंज उठा सराहन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहन (रामपुर बुशहर)। सराहन में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ जिला स्तरीय दशहरा मेला का शुभारंभ हो गया है। रथयात्रा में क्षेत्र के देवी-देवताओं के साथ ही हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लेकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही मेले में शिरकत करने पहुंचे देवी देवताओं के दर्शन किए। सबसे पहले भीमाकाली मंदिर परिसर में स्थित भगवान रघुनाथ मंदिर से उनकी प्रतिमा को पालकी से रथ तक पहुंचाया गया। भगवान रघुनाथ को रथ में बैठाने के बाद उनकी विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद लोगों ने सिया पति रामचंद्र के जयघोष के साथ रथ को मंचखंडी की ओर खींचा। भगवान रघुनाथ को पालकी में ही मंदिर के करीब डेढ़ सौ मीटर दूर मंचखंडी में रखा गया। मंचखंडी और राज दरबार में कल से दशहरा की खुशी में तीन दिनों तक नाटी का दौर चलेगा। इसमें लोग दूर-दूर के क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में आकर नाटी पर झूमेंगे। मेले के दौरान मेला कमेटी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। रथयात्रा में रामपुर के विधायक नंद लाल, एसडीएम निशांत तोमर, नायब तहसीलदार विष्णु नेगी, मंदिर अधिकारी बालक राम नेगीए, एसएचओ शेर सिंह नेगी भी शामिल हुए। दशहरा मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को चप्पे-चप्पे तैनात रहा। दशहरा मेले में गाड़ियों की भीड़ के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहे। घराट से सराहन तक सड़क तंग होने के कारण ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। 27 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की मंदिर वापसी और देवताओं की विदाई के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें