संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला आपदा प्राधिकरण कुल्लू के सौजन्य से निरमंड खंड की पंचायतों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समिति हॉल निरमंड में आयोजित हुआ। इसमें एक पंचायत से 15 युवा स्वयसेवियों का दल भाग ले रहा है। सोमवार को निरमंड की ग्राम पंचायत निशानी, बाड़ी और त्वार स्वयंसेवियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर का मकसद युवाओं को किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने और आपदा सामग्री प्रभावितों तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपमंडल स्तरीय आपदा प्राधिकरण निरमंड के अध्यक्ष एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि निरमंड मंडल की आधी से पंचायतों के युवा स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दिया गया है। शेष अन्य पंचायतों का प्रशिक्षण शिविर जारी है। जिला आपदा प्राधिकरण कुल्लू के मास्टर ट्रेनर प्रदीप ठाकुर ने बताया कि निरमंड खंड की 32 पंचायतों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से इस बार आई आपदा से निपटने के लिए हर पंचायत में 15 स्वयंसेवियों को तैयार किया जा रहा है। यह स्वयंसेवियों का दल आपदा आने पर प्रशासन और एनडीआरएफ घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू करेगा। इसी उद्देश्य से सरकार ने हर पंचायत में 15 यूथ स्वयंसेवियों को आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरमंड खंड की शेष पंचायतों में प्रशिक्षण शिविर का होना शेष है।